Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

कांदा पोहा

महाराष्ट्र का प्रसिद्ध 😋

प्याज़ वाला पोहा

सामग्री

पोहा – 2 कप मूंगफली – 1/4 कप प्याज – 1कटा हुआ हरी मिर्च – 2-3 कटी हुई हरा धनिया – कटा हुआ तेल – 1 टेबल स्पून राई – 1/2 चम्मच सौंफ – 1/2 चम्मच जीरा – 1/4 चम्मच कढ़ी पत्ता – 5-6 हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच नमक – स्वादानुसार निम्बू का रस – 1/2 चम्मच

विधि

पोहा को अच्छे से धोकर 5 मिनट पानी मे भीगो दे।

नरम होने पर छान कर कुछ देर ढककर रख दे।

तेल गरम करे. तेल गरम होने पर राई, सौंफ, जीरा , कढ़ी पत्ता, मूंगफली डाले. हरी मिर्ची और प्याज़ डाल कर पकाए। प्याज़ नरम होने पर नमक, हल्दी मिला दे।

पोहा डाल कर अच्छे से मिक्स करें. हरा धनिया औरनींबू का रस भी मिला दे।

2-3 मिनिट पकाये. गैस बंद कर के 5 मिनट ढक कर रख दे। पोहा तैयार है.