Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मैगी मसाला चीज सैंडविच

सामग्री

मैगी – 1 पैकट ब्रेड स्लाइस – आवश्यकतानुसार शिमला मिर्च कटी – 1 /2 मटर उबली – 2 चम्मच प्याज बारीक कटा – 1 टमाटर बारीक कटा – 2 मैगी मसाला – 1 पैकट कश्मीरी लाल मिर्च – 1 \2 चम्मच पाव भाजी मसाला – 1 चम्मच नमक – स्वादानुसार हरा धनिया बारीक कटा – 1 चम्मच मोजरेला चीज – आवश्यकतानुसार तेल – 2चम्मच मक्खन – आवश्यकतानुसार

विधि

एक पैन में पानी डाल कर उबाल ले |

उबलते पाने में मैगी डाल कर गलने तक पकाएँ

छान ले व् पानी से धो ले जिससे वो चिपके नहीं |

पैन में 1 चम्मच तेल व् मक्खन डाल कर गरम करें |

प्याज डाल कर सुनहरा होने तक भुने | शिमला मिर्च भी डाल कर नरम होने तक भुने |

टमाटर ,मटर व् नमक डाल कर गलने तक पकाए |

सारे मसाले डाल कर तेल छूटने तक भुने |

हरा धनिया व् मैगी डाल कर मिलाए |

एक नॉन स्टिक तवे पर मक्खन डाल कर फैलाए | धीमी आग पर तवे पर 2 ब्रेड स्लाइस रखे व् दोनों के ऊपर मैगी वाला भरावन फैलाए |

एक स्लाइस पर चीज डाले व् उसके ऊपर दूसरी स्लाइस मिश्रण वाली तरफ से रख दे |

इनके ऊपर फिर से मैगी वाला मिश्रण फैला दे | पलट दे व् दुसरी तरफ भी मिश्रण फैला दें |

सैंडविच को पलट -पलट कर दोनों तरफ से सेक ले |

गरम परोसें |