Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

चने का साग

खास बिहारी अंदाज़

" alt="" itemprop="image" />

सामग्री

चने के बारीक कटे मुलायम साग 1 किलो बथुए का बारीक कटा साग 1 \4 किलो नमक बारीक कटी हरी मिर्च बारीक कटा अदरक थोड़ा कच्चा सरसों का तेल

विधि

अच्छी तरह धुले चने के बारीक कटे मुलायम साग में बथुए का बारीक कटा साग मिला कर प्रेशर कुकर अथवा किसी हांडी में डाल कर नमक डालें और ढक कर पकाएं।

पानी डालने की आवश्यकता नहीं।

जब साग पक जाए तब ढक्कन खोल कर चलाते हुए इसका पानी सुखा लें।

साग को ठंडा कर अच्छी तरह मसल लें।

इस साग में बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा अदरक, और थोड़ा कच्चा सरसों का तेल मिलाएं।

साग चावल के साथ खाने के लिए तैयार हो गया।

चने का साग पकाने का ये खास बिहारी तरीका है।