चीज़ी स्पिनेच-गार्लिक पेटिस

" alt="" itemprop="image" />

सामग्री

उबले हुए आलू 4 पालक (कटा हुआ) 1 कप दूध 1/4 कप बटर 1बड़ा चम्मच जीरा पाउडर 1चम्मच नींबू का रस 1चम्मच प्याज़ (कटा हुआ) 1 नमक स्वादानुसार कालीमिर्च पाउडर 1 चम्मच लहसुन की (कुटी हुई) 8-10 कलियां ब्रेड का चूरा 3/4 कप चीज़ (कद्दूकस किया हुआ) 1 \2 कप तेल तलने के लिए

विधि

पैन मेंमक्खन पिघलाकर लहसुन और प्याज़ डालकर 1 मिनट तक भून लें|

पालक और नमक डालकर नरम होने तक पकाएं|

आंच बंद कर दें|

इसमें आलू, दूध, ब्रेड का चूरा, नींबू का रस, कालीमिर्च पाउडर, चीज़, जीरा पाउडर और नमक मिलाकर पेटिस बनाएं|

कड़ाही में तेल गरम करके पेटिस को सुनहरा होने तक तल लें|

हरी चटनी और टोमैटो सॉस के साथ परोसें |