[:hi]सेब का स्वादिष्ट हलवा[:]

[:hi]सेब को सबसे ज्यादा लोकप्रिय, स्वादिष्ट और पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है| इस लाल रंग के फल में अनेक लाभ और रहस्य जुड़े हुए हैं| सेब का मीठा और रसदार स्वाद बहुत पसंद किया जाता है| लाल रंग के सेब में प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं और यही वजह है कि लाल रंग का सेब एंटी एजिंग फल माना जाता है| [:]

सामग्री

लाल सेब 750 ग्राम चीनी ½ कप बारीक कटे हुए मेवे 1/4 कप हरी इलायची 2 घी 2½ बड़ा चम्मच

विधि

[:hi]सेब को धोकर अच्छी तरह से सुखा लें | छिलका हटाकर इसे बड़े छेद वाले कद्दूकस से घिस लें|
इसके बीज भी हटा दें| हरी इलायची के छिलके उतारकर बीज को दरदरा कूट लें|
एक कड़ाही लें एक छोटा चम्मच घी गर्म करें| इसमें कटे हुए मेवों को धीमी आंच पर भून लें| ध्यान रखें कि मेवे जलने न पाएं| अब मेवों को निकालकर अलग रख दें|
उसी कड़ाही में 2 बड़े चम्मच घी डालें और घिसे हुए सेब को धीमी आंच पर 2-4 मिनट के लिए भून लें|
आंच को धीमा कर दें और सेब को अच्छी तरह से गलने तक पकने दें| बीच-बीच में चलाते रहें| सेब को गलने में लगभग 15 मिनट लगेंगे|
इसमें भुने हुए मेवे और चीनी डाल कर 2-3 मिनट पानी सूखने तक सेब को पकाएं|
आंच को बंद कर दें और सेब के हलवे में कुटी हुई हरी इलायची डालकर मिला लें|
स्वादिष्ट सेब का हलवा तैयार है| इस हलवे को आप व्रत के दौरान भी बना कर खा सकते हैं| [:]