[:hi]करारी चाप [:]

[:hi]चाप बनाए अलग तरह से [:]

सामग्री

सोया बिन्स 300ग्राम सोया चंक्स 70 ग्राम गेंहू का आटा 265 ग्राम मैदा 265ग्राम दही 300 ग्राम अदरक -लहसन पेस्ट 1 बड़ा चम्मच पैपरिका 1 चम्मच हल्दी पाउडर 1/4चम्मच धनिया पाउडर 1/2 चम्मच जीरा पाउडर 1/2चम्मच नमक स्वादानुसार अमचूर पाउडर 1/2चम्मच निम्बू का रस 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च पाउडर 1 /2चम्मच चिली फ्लेक्स 1/2 चम्मच ऑरिगेनो 1/2चम्मच तेल तलने के लिए आइस क्रीम स्टिक

विधि

[:hi][:hi]एक बाउल में सोया बीन्स को रात भर भिगो दें | सोया चंक्स को भी गरम पानी में भिगो दें | सोया बीन्स को पीस लें | सोया चंक्स को भी पीस लें |एक बाउल में आटा ,मैदा , सोया बीन्स पेस्ट व सोया चंक्स पेस्ट मिला कर नरम आटा गूँथ लें | 2 0 मिनट के लिए ढक कर रख दें |दोबारा गूँथ लें | एक पेड़ी लेकर आटा लगा कर बेल लें | पट्टियों में काट लें |आइस क्रीम स्टिक लेकर उसके ऊपर लपेट लें | सारे आटे से ऐसे ही बना लें | 1 लीटर पानी उबाल लें |तैयार चाप डाल कर हल्की आग पर 5 -7मिनट उबाल लें |
निकाल कर रख दें | एक बाउल में दही ,अदरक -लहसन पेस्ट ,पैपरिका ,हल्दी ,जीरा ,नमक ,अमचूर व निम्बू का रास डाल कर मिला लें | तैयार चाप डाल कर मिलाएं | 30 मिनट के लिए रख दें | दुसरे बाउल में मैदा ,नमक ,काली मिर्च ,चिली फ्लेक्स ,ऑरिगेनो डाल
कर मिला लें व पानी की सहायता से गाढ़ा घोल घोल बना लें | तैयार चाप को घोल में डूबा कर सोया ग्रेन्यूल्स में लपेट कर गरम तेल में सुनहरा होने तक तल कर निकाल लें |
गरम परोसें |

[:][:]