Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मशरूम मन्चूरियन

इसमें प्रोटीन अधिक होता है | बच्चों के लिए भी अच्छा है |

सामग्री

कॉर्न फ्लोर – 4 बड़े चम्मच मैदा – 2 बड़े चम्मच ताजे मशरूम – 250 ग्राम अदरक पेस्ट – 1 \2 चम्मच सोया सॉस – 1 \2 चम्मच नमक – स्वादानुसार पानी – 4 बड़े चम्मच तेल

भुनने के लिए

अदरक पेस्ट – 1 \2 चम्मच हरी मिर्च बारीक कटी – 1 प्याज बारीक कटी – 1 हरा प्याज बारीक कटा – 1 सोया सॉस – 1 1 \2 चम्मच चीली सॉस – 1 \2 चम्मच टोमैटो केचप – 2 बड़े चम्मच नमक – स्वादानुसार तेल – 2 बड़े चम्मच

विधि

मशरूम को धो कर काट लें |

सामग्री का घोल बना उसमें मशरूम डाल कर मिलाएं |

10 -15 मिनट के लिए रख दें

गरम तेल में सुनहरा होने तक तल कर निकाल लें |

तेल गरम करें | भुनाने का सारा सामान डाल कर हल्का सा भूनें |

मशरूम डाल कर हल्का मिलाते हुए 2 -3 मिनट भूनें |

  गरम परोसें |