डोडा बर्फी

राखी स्पेशल

सामग्री

पनीर 2 कप खोया 2 कप दूध 1/2 कप चीनी बूरा 1 1/2 कप मिल्क पाउडर 1/2 कप बेकिंग पाउडर 1/2 चम्मच घी 2 चम्मच कोकोआ पाउडर 2चम्मच पिस्ता 2 चम्मच काजू 2 चम्मच

विधि

पनीर और खोया कद्दूकस कर लें|

मीडियम आंच पर पैन में घी डालकर गरम करने के लिए रख दें| इसमें खोया डालकर अच्छी तरह से सुनहरा होने तक भून लें|

खोया भून जाए तब पनीर डालकर दोनों को चलाते हुए भून लें| मिश्रण घी छोड़ने लगे तब चीनी बूरा और दूध डालकर चलाते हुए पकाएं|

चीनी के घुलने पर इसमें मिल्क पाउडर डालकर लगातार 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं|

2 मिनट बाद इसमें बेकिंग पाउडर और कोकोआ पाउडर मिलाकर लगभग 5 मिनट तक चलाते रहें| मिश्रण पैन छोड़ने लगे तब गैस बंद कर दें|

ट्रे पर घी लगाकर चिकना कर लें| तैयार मिश्रण ट्रे पर डालकर ऊपर से पिस्ता और काजू डाल दें|

सेट होने के लिए लगभग 2 घंटे तक अलग रख दें| बर्फी को ट्रे से निकालकर मनचाहे पीस में काट लें| खाएं और खिलाएं|