Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

भुट्टे की बर्फी

भुट्टे की बर्फी राजस्थान में खूब पसंद की जाती है. यह टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होती है

सामग्री

भुट्टे का दाने 300 ग्राम शक्कर 200 ग्राम खोया 300 ग्राम घी 50 ग्राम हरी इलायची का पाउडर 5 पानी 50 मिली लीटर

विधि

भुट्टे के दानों को अच्छी तरह धो लें और इनके रेशे निकाल लें|

मिक्सर जार में भुट्टे के दानों को डालकर अच्छी तरह पीस लें|

पेस्ट को छलनी से छान लें| बड़े दानों को फिर से पीसकर छान लें|

कड़ाही में घी डालकर मीडियम आंच पर रखें|

घी गरम हो जाए तब पिसा हुआ मिश्रण डालकर चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनना है| लगातार चलाते रहेंगे तो यह कड़ाही की तली में चिपकेगा नहीं|

पेस्ट घी छोड़ने लगे तो खोया डाल लें|

अच्छी तरह मिला लें| इसे भी 7-8 मिनट तक भूनें|

सरे पैन में शक्कर, इलायची पाउडर और एक कप पानी डालकर मध्यम आंच पर रखें|

चाशनी में उबाल आने लगे तो इसमें भुट्टे वाला पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें |

ध्यान रखें कि इसमें गुठलियां न पड़ें|

मिश्रण का पानी सूख जाए तो आंच बंद कर दें|

गहरी प्लेट पर घी लगाकर चिकना कर लें|

पका हुआ भुट्टे का पेस्ट डालकर फैला लें|

मिश्रण के जमने और ठंडा होने पर मनचाहे आकार की बर्फी काट लें|

डिब्बे में बंद करके 4-5 दिन तक रखा भी जा सकता है|