Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

अचारी पनीर करी

बच्चों बड़ों सबकी पसन्द

सामग्री

पनीर 250 ग्राम टमाटर 3 हरी मिर्च 2 अदरक 1 इंच टुकड़ा तेल 2-3 बड़ा चम्मच हरा धनियां 2-3 बड़ा चम्मच मेथी दाना ¼ चम्मच राई ½ चम्मच जीरा ½ चम्मच धनियां पाउडर 1 चम्मच सौंफ 1 चम्मच हींग 1 चुटकी हल्दी पाउडर ¼ चम्मच गरम मसाला ¼ चम्मच गरम मसाला ¼ चम्मच लाल मिर्च पाउडर ¼ चम्मच क्रीम ½ कप नमक स्वादानुसार

विधि

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोकर, बड़ा बड़ा काट लीजिए, मिक्सर जार में डालिये और पीस कर बारीक पेस्ट बना लीजिये|

पैन गरम करके इसमें मेथी दाना, राई और जीरा डालकर हल्का सा भून लीजिए| मसालों के ठंडा होने पर मिक्सी जार में डालिये सौंफ और धनियां डाल कर सभी को हल्का दरदरा पीस लीजिए|

पैन गरम कीजिये, तेल डालिये, तेल गरम होने पर हींग, हल्दी पाउडर और पिसे हुए दरदरे मसाले डालकर हल्का सा भून लीजिये. टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालिये, लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये और मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले पर से तेल अलग होते न दिखाई देने लगे|

मसाला भूनता है तब तक पनीर को 1-1 इंच के टुकडो़ं में काट कर तैयार कर लीजिए|

मसाले से तेल अलग होने पर, क्रीम डाल कर, चलाते हुये 2-3 मिनट भून लीजिए|

मसाला भून जाने पर, आधा कप पानी, नमक और गरम मसाला डाल दीजिये और थोडा सा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये| ग्रेवी में उबाल आने के बाद 2-3 मिनट और उबलने दीजिये, अब पनीर के टुकडे़ डाल दीजिए और ढककर 2 मिनट पकने दीजिए|

अचारी पनीर सब्जी को चपाती परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये |