Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

पावभाजी का पराठा

पराठा भी पावभाजी भी | दोनों का मजा एक में

सामग्री

आटा – 200 ग्राम फूलगोभी – 100 ग्राम प्याज़ – 2 उबले हुए आलू – 2 शिमला मिर्च – 2 नींबू का रस – 1 पावभाजी मसाला – 2 चम्मच हरा धनिया (बारीक़ कटा हुआ) – 1/4 कप नमक – स्वादानुसार तेल – आवश्यकतानुसार

विधि

फूलगोभी, प्याज़, आलू व शिमला मिर्च को कद्दूकस कर लें|

नींबू का रस, हरा धनिया, नमक, पावभाजी मसाला मिलाएं |

तैयार मिश्रण को आटा डालकर अच्छी तरह मिलाएं |

आवश्यकतानुसार पानी डालकर गूंध लें|

लोई लेकर परांठा बेलें|

नॉन-स्टिक तवे पर तेल लगाकर परांठे को दोनों तरफ़ से करारा होने तक सेंक लें| गरम परोसें |