ढोकला बर्गर

बर्गर भी ढोकला भी

सामग्री

ढोकला बन्स

बेसन 200 ग्राम सूज़ी 1बड़ा चम्मच हींग 1/4 चम्मच नमक 1 चम्मच पीसी चीनी 1 बड़ा चम्मच तेल 25 मी.ली. निम्बू का रस 1 बड़ा चम्मच अदरक 1चम्मच हरी मिर्च 1 चम्मच पानी 300 मी.ली. ईनो 1 बड़ा चम्मच पानी 10 मी.ली.

टिक्की

तेल 1 बड़ा चम्मच लहसन पेस्ट 1चम्मच अदरक पेस्ट 1 चम्मच प्याज 40 ग्राम हरी मिर्च 1 बड़ा चम्मच टमाटर 50 ग्राम हल्दी 1 चम्मच लाल मिर्च 1 चम्मच नमक 1 चम्मच कसा पनीर 200 ग्राम हरा धनिया 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर 30 ग्राम प्रोसस चीज 50 ग्राम तेल तलने के लिए

चटनी

पोदीना 10 ग्राम हरा धनियां 10 ग्राम दही 100 ग्राम लहसन 4 निम्बू का रस 1 बड़ा चम्मच जीरा पाउडर 1 चम्मच अमचूर पाउडर 1 चम्मच चाट मसाला 1 चम्मच नमक 1/2चम्मच हरी मीर्च 2

विधि

ढोकला बन्स

बाउल में बेसन ,सूजी ,हींग ,नमक ,चीनी ,पानी ,डाल कर मिलाएं व गाढ़ा घोल तैयार करें |

१० मिनट के लिए रख दें |

ईनो व् पानी मिलाएं |

गोल मोल्ड में तैयार मिश्रण दाल कर 25 -30 मिनट भाप में पकाएं |

  निकाल कर रखें |

टिक्की

तेल गरम करें |

अदरक व लहसन पेस्ट डाल कर भूनें | प्याज डाल कर भूनें | हरी मिर्च व टमाटर डाल कर भूनें |

हल्दी ,नमक ,लाल मिर्च ,कसा पनीर मिला कर 8 -10 मिनट भूनें |हरा धनिया मिला कर ठंडा करें |

कॉर्न फ्लोर व चीज डाल कर मिलाएं |

मिश्रण से टिक्की बना कर सुनहरा होने तक तल लें |

चटनी

ब्लेंडर में सारी सामग्री डाल कर पिस लें |

ढोकला बर्गर

ढोकला बन के ऊपर तैयार चटनी लगाएं |

ऊपर टिक्की रखें |

चटनी लगाएं व दूसरे बन से ढक दें |

परोसें |