Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

लौकी के खमण ढोकले

लौकी बनाएं स्नेक्स रूप में

सामग्री

बेसन – 1 कटोरी सूजी – 1/2 कटोरी लोकी – 1कटोरी तेल – 2 चम्मच लाल मिर्च – 1/4 चम्मच हल्दी – 1/4 चम्मच राई – 1/2 चम्मच नमक – स्वादानुसार चीनी – 1 चम्मच हरी मिर्च – 4 हरा धनिया नींबू – 1 इनो पैकेट – 1

विधि

]लोकी का छिलका हटा कर छोटे टुकडो में काट ले। कटी हुई लोकी को प्रेशर कुकर मे तीन सीटी लगाएं ।

बेसन व सूजी मिलाए । इसमे नमक, लाल मिर्च, हल्दी, 1 चम्मच तेल,चीनी नीबू का रस डाल कर मिलाए। पानी की सहायता से एक गाढा धोल तैयार करे। कुछ देर के लिए ढककर रख दे ।

लोैकी को कुकर से हटा पानी से अलग कर ठंडी हो जाने पर उसे मिक्सी मे पीस ले। लोैकी के मिश्रण को बेसन के घोल मे मिलाए ।

15 मिनट बाद बेसन के घोल मे इनो मिलाए ।

ढोकला जिस मे बनाना है उस बर्तन मे तेल लगा कर ढोकले 20 मिनट तक चढाए ।

1 चम्मच तेल को गर्म करे । उसमे राई चट-चटाए , फिर हरी मिर्च डाले ।

ढोकला बनने के बाद राई वाला तेल ढोकले के उपर डाले हर धनिया से सजा परोसे ।