Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

उड़द दाल रायता

हरियाणा दिवस स्पेशल

सामग्री

उड़द दाल – 2 बड़े चम्मच दही – 1 कप टमाटर – 2 बारीक कटा गाजर_ – 1 कद्दूकस किया करी पत्ता – 5 सरसों – 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हींग – चुटकी हरी धनिया – 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटी तेल – 1 छोटा चम्मच नमक – स्वादानुसार

विधि

बर्तन में दही लेकर उसे अच्छी तरह से फेट लें।

फेंटे हुए दही में गाजर, टमाटर और नमक डालें और अच्छी तरह से मिला लें।

एक पैन में उड़द दाल को लेकर सूखा भून लें।

दाल के ठण्डा होने पर उसे ग्राइंडर में बारीक पीस लें।

 पीसने के बाद दाल को दही में डाल दें।

पैन में आधा चम्मच तेल डाल कर उसे गर्म करें।

गर्म होने पर उसे सरसों, कही हुई हरी मिर्च, करी पत्ता और हींग डालें और तलें।

सरसों के तड़कने पर पैन की सामग्री को दही में डाल कर अच्छी तरह से मिला लें।

थोड़ी देर फ्रिज में रख दें। ठंडा होने पर इसे इस्‍तेमाल करें।