वेज हलीम

चटकारे वाला खाना

सामग्री

तेल २ चम्मच घी २ चम्मच लहसन कटा १ चम्मच हल्दी पाउडर १/२ चम्मच मिर्च पाउडर १/२ चम्मच धनिया पाउडर १ चम्मच जीरा पाउडर १ चम्मच दालचीनी पाउडर १/२ चम्मच सोया चंक्स पिसा १ कप गेंहू के टुकड़े भीगे ( दलिया ) २ १/२ चम्मच बार्ले ( जौं ) १/२ कप दही १ कप बादाम पाउडर ४ चम्मच लौंग पाउडर १ चुटकी कश्मीरी मिर्च २ चम्मच पोदीना पत्ती २ चम्मच हरा धनिया कटा २ चम्मच नीम्बू का रस 1 भुना प्याज ३ चम्मच हरा धनिया थोड़ा सा प्याज कटा १ बडा

विधि

पैन में घी व् तेल गरम करें |

लहसन व् प्याज भूनें|

हल्दी,मिर्च, धनिया , जीरा ,दाल चीनी ड़ाल कर मिलाएं |

सोया चंक्स ,बार्ले व् दलिया डाल कर ढक कर पकाएं |

पक जाए तब दही ,बादाम पाउडर ,लौंग पाउडर ,कश्मीरी मिर्च ,पुदीना ,हरा धनिया ,निम्बू का रस डाल कर मिलाएं |

उतार कर प्याज व् हरे धनिये से सजा कर परोसें |