Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मलाई प्याज की सब्जी

वीकेंड में बनाएं कुछ खास और फटाफट

सामग्री

प्याज कटा – 2 कप टमाटर प्युरी – 4 चम्मच ताजा मलाई – 1/2 कप हरी मिर्च कटी – 1 चम्मच हल्दी पाउडर – 1/2चम्मच धनिया पाउडर – 1 चम्मच जीरा – 1 चम्मच कसूरी मेथी – 1/2 चम्मच हींग – 1 चुटकी तेल – 2 चम्मच नमक – स्वादानुसार कटा हरा धनिया – 1 चम्मच बडी इलायची – 2-3

विधि

तेल गरम करें।

जीरा डाल कर भुनें।

हींग व बडी इलायची डाल कर भुने। हल्दी,धनिया व प्याज डाल कर सुनहरा होने तक भुनें

तैयार मसाले में टमाटर प्युरी व नमक डाल कर 5 मिनट हल्की आग पर पकाएं

मसाला तेल छोडने लगे तब उसमे मलाई डाल कर 5 मिनट पकाएं

कसूरी मेथी डाल कर बंद कर दें।

हरा धनिया डाल कर परोसें।