Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

फलाहारी ढोकला

व्रत स्पेशल

सामग्री

सामक चावल – 1 कप साबूदाना – 1/3 कप दही – 1/2 कप चीनी – 1 चम्मच सेंधा नमक – स्वादानुसार निम्बू – 1/2 भुना जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच ईनो – 1 सैशे

तडका

तेल करी पत्ता कटी हरी मिर्च चीनी

विधि

चावल,साबूदाना मिला कर दही में रात को भिगो दें।

सुबह पीस कर बाकी सामग्री मिला दें।

थाली को चिकना करें व तैयार मिश्रण डाल कर पकने तक स्टीम करें।

निकाल कर ठंडा करें। तडका बनाएं व उसके उपर डाल दें ।

ईनो के स्थान पर बेकिंग पाउडर या सिट्रीक एसीड प्रयोग कर सकते हैं।