Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

खजूरी पान

खाने के बाद माउथ फ्रेशनर से खुद को रिफ्रेश करें।

सामग्री

खजूर बीज निकाले – 10 केसर-इलायची एसेंस – 1/8 चम्मच पानी – 1/4 कप

अन्य

नागरवेल पान बारीक कटे – 20 चीनी पाउडर – 2 चम्मच केसरी सुपारी – 2 चम्मच खसखस – 2 चम्मच पान चटनी – 1/2 चम्मच जिनतांस – 2 चम्मच भुने व कटे बादाम – 1/4 कप कसा नारियल – 1/4 कप

विधि

खजूर व केसर- इलायची में पानी मिला कर 2 घंटे रखें।

पानी निथार कर मिक्सर में पीस लें।

सारी सामग्री मिला कर छोटे -छोटे बाल्स बना लें।

फ्रीज मे 2 घंटे ठंडा होने के लिए रखें ।

निकाल कर खाए व खिलाएं।