Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

आलू पीज्जा

सब्जियों को भी दें पीज्जा का रूप

सामग्री

आलू – 2 बडे प्याज – 250 ग्राम टमाटर – 100 ग्राम अदरक – 5 ग्राम लाल मिर्च – 1 गरम मसाला – 1/2 चम्मच हरी मिर्च – 2 चीज – 75 ग्राम हरा धनिया कार्नफ्लोर – 3 चम्मच टोमैटो सास – 3 चम्मच नमक – स्वादानुसार तेल – आवश्यकतानुसार

विधि

आलू को चिप्स की तरह गोल काट लें ।

इन के उपर कार्न फ्लोर बुरक कर कुरकुरा होने तक तल लें ।

सारी सब्जियों को बारीक काट कर भुन लें ।

मसाले मिला लें ।

बेकिंग डिश में आलू पीज्जा लगाएं ।

आलू लगा कर हल्की परत सौस लगाएं ।

चीज कस कर डालें ।

 मसाला फैलाएं व उपर फिर चीज कस कर डालें ।

गरम अवन में चीज गुलाबी होने तक बेक करें । 

निकाल कर अनोखे पीज्जा का मजा लें ।