Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मुरमुरे और साबूदाना के कटलेट

मुरमुरे को भेल पुरी के साथ कटलेट रूप में भी खिलाएं व मजा लें ।

सामग्री

मुरमुरे – 1 कप साबुदाना पानी में भिगे – 1/2 कप हरी मिर्च बारीक कटी – 2 उबले आलू – 3 हरा धनिया बारीक कटा – 2 चम्मच जीरा पाउडर – 1 चम्मच नमक – स्वादानुसार तेल – तलने के लिए

विधि

आलू में हरा धनिया,जीरा,नमक व हरी मिर्च मिला कर मसल लें ।

साबूदाने में मुरमुरे मिला लें ।

आलू मिश्रण से कटलेट तैयार करें । इसे साबूदाने का मिश्रण में लपेट कर नांस्टिक तवे पर तेल लगा कर उलट-पलट कर सुनहरा होने तक सेंक लें ।

हरी चटनी या टमाटर चटनी के साथ परोसें ।