Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

भरवां बटर बाल

जन्माशटमी के लिए

सामग्री

मक्खन – 2 कप पिसी चीनी – 200 ग्राम भुना मावा – 1/2 कप केसर – थोडा सा इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच तुलसी के पत्ती बारीक कटी – 5 किशमिश – थोडी सी नारियल बुरादा – 1 कप

विधि

मावा,केसर,इलायची,तुलसी व किशमिश को मिला लें ।

मक्खन व पिसी चीनी मिला लें

मक्खन के मिश्रण की छोटी गोलियां बना कर उसमें मावे वाला मिश्रण भरें ।

तैयार बालस को नारियल बुरादे में लपेट कर भोग लगाएं ।

एयर टाइट डिब्बे में भरकर फ्रीज में रखें ।