Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

चाकलेट राइस ब्राउनी

वीट एलर्जी के रोगियों के लिए

सामग्री

चावल का आटा – 1 1/4 कप पिसी चीनी – 3/4 कप कसी डार्क चाकलेट – 1/2 कप काफ़ी – 1चम्मच दही – 1/2 कप मलाई – 1/2 कप मीठा सोडा – 1 चम्मच दूध – 1/2 कप वनिला एसेंस – 1/2 चम्मच क्रीम – सजाने के लिए

विधि

गुनगुने दूध में चाकलेट डाल कर पिघला लें ।

इसमें मलाई,दही, चीनी,एसेंस,काफी,मीठा सोडा डाल कर मिला लें ।

थोडा-थोडा चावल का आटा डालते हुए एक ही दिशा में चलाते हुए मिलाएं ।

 एकसार हो जाने पर चिकानाई लगी बेकिंग डिश में मिश्रण डालें ।

180 डिग्री पर 35-40 मिनट तक बेक करें ।

ठंडा होने पर क्रीम व चाकलेट से सजा कर परोसें ।