Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

शकरकंद का हलवा

सामग्री

शकरकंद 500 ग्राम चीनी 1/2 कप घी 1/2 कप छोटी इलायची 4 कटे काजू व बादाम 1/3 कप

विधि

हरी इलायची की बाहरी छिलका निकालें और दानों को दरदरा कूट लें।

शकरकंद को उबाल लें। ठंडा करके इसका छिल्का उतारें और अच्छी तरह मसल लें।

काजू और बादाम को हल्का-सा भून लें।

गरम करें और इसमें शकरकंद को 10-12 मिनट के लिये भूनें।

शकरकंद में चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।5-6 मिनट के लिये अच्छी तरह भूनें।

भुने काजू और बादाम डालें एक बार फिर से भूनें। और आँच बंद कर दें।

हरी इलायची डालें।

गर्म और ठंडा दोनो प्रकार से परोसा जा सकता है।