Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

हरे प्याज़ की सब्ज़ी

सामग्री

हरे प्याज पत्तीयों सहित 5 सरसों का तेल 4 चम्मच हींग 1/4 चम्मच राई 1/2 चम्मच धनिया पाउडर 1 चम्मच हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच नमक स्वादानुसार हरी मिर्च कटी 2-3 बेसन 3 चम्मच कसा नारियल 1/2 कप

विधि

कढाई में तेल गरम करें । तेल गरम होने पर डालें हिंग और राई और जब राई फुटने लगे तब प्याज़ बारिक काट कर डालें और सुनहरा होने तक भूनें।

अब डालें धनिया पावडर, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर और नमक और भूनें।

हरी मिर्चें डालकर हल्का सा भूनें। अब बेसन डालकर भूनें।

हरे प्याज़ के पत्तों को बारीक काटकर डालें और भूनें। फिर नारियल डालकर थोडी देर तक पकाएँ।

गरमागरम परोसें।