Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

क्रिस्पी गुलगुले

सामग्री

आटा 250 ग्राम बेसन 1\4 कप चीनी 100 ग्राम इलायची पाउडर 1\2 चम्मच खसखस 1 चम्मच तेल तलने के लिए

विधि

गेहूं के आटे में, बेसन, चीनी और थोड़ा-सा मोयन डालकर उसका गाढ़ा घोल करके आधे घंटे के लिए रख दें। तत्पश्चात उसमें इलायची पाउडर, खसखस के दाने डालकर मिश्रण को एकसार कर लें।

कड़ाही में तेल गरम कर धीमी आंच पर गोल-गोल गुलगुले तल लें।

गरम परोसें ।