Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

ब्रूसकेता

सामग्री

ब्रेड बन – 1 टमाटर – 2 ताजी कटी तुलसी की पत्ती – 2 कुटा लहसन – 2 चम्मच नमक – स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर – स्वादानुसार जैतून का तेल – 3 चम्मच

विधि

बन से आधा इंच मोटे स्लाइस काट लें ।

बारिक कटा टमाटर , तुलसी की पत्ती , लहसन,नमक,काली मिर्च डाल कर मिला लें । 1 चम्मच जैतून का तेल भी मिला लें ।

कुकीज ट्रे में ब्रेड स्लाइस लगाएं व 2-3 मिनट माइक्रोवेव कर लें ।

 सभी स्लाइस पलट कर माइक्रोवेव कर लें ।

तैयार स्लाइस पर जैतून का तेल लगाएं व टमाटर का मिश्रण रख कर परोसें ।