Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

काफली

सामग्री

पालक – 1 किलो बेसन – 150 ग्राम अदरक – 1 इंच हींग – 1 चुटकी हरी मिर्च – 3-4 जीरा – ½ चम्मच नमक – स्वादानुसार तेल

विधि

पालक को धोकर हल्का उबाल लें। ठंडा कर कर बारीक पिस लें।

अदरक व मिर्च भी पिस लें।

  तेल गरम करें उसमें हींग व जीरे का तडका लगाएं।

बेसन डाल कर भुन लें। जब बेसन भुन जाए तब थोडा सा पानी डाल दें। बेसन मे गांठ न बनने पाए।

उबाल आने पर पालक, नमक, अदरक व मिर्च डाल दें व दस मिनट पकाएं।

गरमागरम चावल के साथ परोसें।