Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

बाजरे का हलवा

सामग्री

बाजरे का आटा 150 ग्राम गुड़ 50 ग्राम घी 100 ग्राम काजू 10 बादाम 10

विधि

गुड़ को अच्छी तरह से फोड़ लें।

काजू और बादाम को बारिक काट लें ।

कड़ाही में 50 ग्राम घी गर्म करके बाजरे का आटा डाल दें। आटे को हल्का लाल होने तक भून लें।

आटे में गुड़ डालकर चलाएं और एक गिलास पानी डाल दें। हलवा को चलाते रहें।

एक मिनट बाद बचा हुआ घी डालकर हलवे को और भूनें।

हलवे का पानी जब सूख जाए तो उसे निकालकर काजू बादाम से सजाकर गरम परोसें।