Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

स्पाइडर रोल

सामग्री

उबले आलू 250 ग्राम पत्तागोभी कटी 750 ग्राम हरी मिर्च कटी 10 ग्राम हरी धनिया कटी 2 बडे चम्मच जीरा पाउडर 5 ग्राम नमक स्वादानुसार उबले नूडल्स 150 ग्राम तेल तलने के लिए

विधि

पत्तागोभी, हरी मिर्च, धनिया, जीरा पाउडर और आलू को छील कर एक साथ मसल कर मिश्रण तैयार करें।

मिश्रण को बराबर-बराबर भाग में बांटकर लम्बे आकार में बना लें। फिर इस पर उबले हुए नूडल्स अच्छी तरह लपेटें।

कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और सुनहरा तल लें।

चिली सॉस के साथ गरमागरम परोसें।