Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

नरदु जखनी

—-—–

सामग्री

नरदु ( कमल ककडी) – ½ किलो दही – 500 ग्राम कटा प्याज – 1 कप सरसों का तेल – 150 ग्राम नमक – स्वादानुसार साबुत खडे मसाले – 1½ चम्मच हरा धनिया – सजाने के लिए

विधि

नरदु को छिल कर तिरछा काट कर उबाल लें।

नान स्टिक पैन में तेल उबलने तक गरम करें व आग बंद कर दें।

2 मिनट बाद आग पर रखें व सारे खडे मसाले डाल कर भुनें।

कटा प्याज डाल कर सुनहरा होने तक भुनें।

नरदु व नमक डाल कर 5 मिनट पकाएं।

दही व ½ कप पानी डाल कर 5-7 मिनट पकाएं।

हरे धनिये से सजा कर चावल के साथ परोसें।