Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

गन्ने के रस में बनी खीर

सामग्री

बासमती चावल – 1 कप गन्ने का रस – 500 ग्राम काजू – 8- 10 किशमिश – 10- 15 कुटी बडी इलायची – ½ चम्मच घी – 2 चम्मच

विधि

चावल धो कर 15 मिनट भिगोएं।

घी गरम करें। चावल डाल कर गुलाबी होने तक भुनें।

 1 कप पानी डाल कर आधा गलने तक पकाएं। गन्ने का रस डाल कर हल्की आग पर चावल पकने तक पकाएं।

 मेवे डाल कर गरम या ठंडा परोसें।