Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

चटपटा राइस ढोकला

सामग्री

दरदरा चावल का आटा – 1 कप हरी मिर्च का पेस्ट – ½ चम्मच अदरक पेस्ट – 1 चम्मच दही – 1 कप चीनी – 2 चुटकी बेकिंग सोडा – ¼ चम्मच नमक – स्वादानुसार

तडका सामग्री

राई – 1 चम्मच करी पत्ते – 8-10 लाल मिर्च – 2-3 तेल – 1½ चम्मच

विधि

सारी सामग्री एक बाउल में डाल कर पानी डाल कर घोल बना लें व 2 घंटे के लिए गरम जगह पर ढक कर रख दें।

सोडा डाल कर मिलाएं।

चिकनाई लगी थाली में डाल कर 8 से 10 मिनट भाप में पकाएं।

ते ल गरम करें। राई, करी पत्ता व लाल मिर्च डाल कर भुनें।

तडका तैयार ढोकले पर डालें। नारियल की चटनी के साथ परोसें।