Eggless Pineapple Mousseअन्नानास मूस बिना अंडे का

—-—-

सामग्री

डिब्बा बंद अन्नानास 6 स्लाइस पानी ½ कप कारागीनन ( वेजिटेरीयन जीलेटिन ) 2 छोटे चम्मच कंडेंस्ड मिल्क 400 ग्राम फेंटी हुई क्रीम 2 कप अन्नानास एसेंस कुछ बूंदें खाने वाला पिला रंग कुछ बूंदें ग्लेज्ड चेरी इच्छानुसार

विधि

अन्नानास स्लाइस को काट लें। माइक्रो वेव अवन में एक बाउल में ½ कप पानी गरम करें। हिलाते हुए जिलेटिन डाल कर घोलें। एक गहरे कांच के बाउल में अन्नानास, कंडेंस्ड मिल्क व क्रीम डाल कर मिलाएं। रंग व एसेंस डाल कर मिलाएं। घोला हुआ कारगीनन डाल कर मिलाएं। अलग-अलग गिलास या बाउल या मोल्ड में डाल कर 2‌-3 घंटे के लिए फ्रीज में रखें। निकाल कर अन्नास व ग्लेज्ड चेरी से सजा कर ठंडा परोसें।