Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

वेजटेबल पास्ता विद चेरी टोमैटो

सामग्री

मैकरौनी या कोई अन्य पास्ता उबला हुआ 2 कप हरी व पीली शिमला मिर्च पतले-लंबे टुकडों में कटी हुई 1 मध्यम कुटा हुआ लहसुन 2 छोटे चम्मच चेरी टोमैटो 2 टुकडों में कटे ½ कप तेल 2 बडे चम्मच टोमैटो प्यूरी 1 कप ऑरेगैनो ½ चम्मच ब्लैक ऑलिव्स थोडे से नमक व काली मिर्च स्वादानुसार क्रीम ½ कप

विधि

पैन में तेल डाल कर गर्म करें।

लहसुन डाल कर कुछ देर भूनें।

शिमला मिर्च डाल कर कुछ देर भूनें।

टोमैटो प्यूरी, चेरी टोमैटो नमक, काली मिर्च, ऑरेगैनो डाल कर हिलाएं।

उबले हुए पास्ता डाल कर अच्छी तरह मिलाएं।

परोसते समय एक अलग पैन में थोडा सा तेल डाल कर कटे हुए टमाटर व ऑलिव्स डाल कर लगभग दो मिनट टॉस करें। फिर उसमें पास्ता पलट दें।ऊपर से क्रीम डालें। गार्लिक ब्रेड के साथ परोसें ।