Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

आलू अडई

सामग्री

चावल 2 कप चना दाल 1 कप मसर दाल 1.5 कप उदद दाल ½ कप लाल मिर्च 2 हरी मिर्च 2 काली मिर्च 8-10 काली मिर्च पाउडर थोडा सा नमक स्वादानुसार हिंग थोडा सा करी पत्ता 5-6 तेल आलू 2 पतले कटे

विधि

दाल व चावल को धोकर 3-4 घंटे के लिए भिगो दें।

निथार कर लाल मिर्च व करी पत्ते के साथ बारीक पिस लें।

 5-6 घंटे खमीर उठ्ने के लिए रख दें।

 नमक मिलाएं।

तवा गरम करें। गरम होने पर हल्का सा तेल डाल कर आधा प्याज रगड दे जिससे मिश्रण तवे पर ना चिपके।

आलू को तैयार मिश्रणमें डुबो कर तवे पर गोलाई में रखें व बचे भाग को मिश्रण डाल कर भर दें।

काली मिर्च पाउडर बुरक दें।

1-2 चम्मच तेल डाल कर पकाएं।

पकने पर पलट दें व दूसरी तरफ भी थोडा तेल डाल कर पकाएं।

दोनों तरफ से पक जाए तब उतार कर निम्बू के अचार या चटनी या मीठी दही के साथ गरम परोसें।