—–—-
सामग्री
सादे चाकलेट बिस्कुट – 250 ग्राम डार्क चाकलेट बिस्कुट – 150 ग्राम क्रीम चीज – 1½ कप मक्खन – 150 ग्राम जिलेटिन – 2 चम्मच ताजा क्रीम – 2 कप पिसी चीनी – ½ कप वनीला एसेंस – 1 चम्मचसजाने के लिए
सफेद चाकलेट – 180 ग्रामविधि
एक 9 इंच के टिन को मक्खन लगा कर चिकना करें। सादे बिस्कुट का चूरा करें व उसमें बचा मक्खन मिलाएं।चिकनाई लगे टिन में तैयार चूरे को डाल कर अच्छी तरह से दबा दें व फ्रीज में 15 मिनट के लिए रखें। जिलेटिन को 2 चम्मच पानी में मिला कर 45 मिनट माइक्रोवेव अवन में रख कर पिघलाएं। सफेद चाकलेट को माइक्रोवेव अवन में 1 मिनट रख कर पिघलाएं। एक बाउल में क्रीम लें उसमें पिसी चीनी डाल कर मिलाएं। उसमें वनीला एसेंस व चीज डाल कर मिलाएं। अब उसमें चाकलेट व जिलेटिन मिलाएं। तैयार मिश्रणको बिस्कुट मिश्रणके उपर डालें व फ्रीज में 1से 2घंटे के लिए रख दें। परोसने से पहले चारों तरफ डार्क बिस्कुट लगाएं व उपर कसी सफेद चाकलेट बुरकें। काट कर परोसें।