Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मसाला चकली

सामग्री

चावल का आटा – 1½ कप साबुदाना – ½ कप लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच मक्खन – 2 बडे चम्मच तिल – ¼ कप तेल – तलने के लिए पानी – 1 कप नमक – स्वादानुसार

विधि

साबुदाने को 1½ कप पानी डाल कर 3-4 सीटी आने तक पकाए व ठंडा करें।

बाउल में चावल का आटा, नमक, तिल व लाल मिर्च पाउडर मिलाए।

मक्खन पिघला कर उसमें तैयार आटा मिलाएं।

साबुदाना मिला कर पानी कि सहायता से गूंथ लें।

तेल गरम करें व उसमें साचें से चकली बना कर सुनहरा होने तक तल लें।

तेल निकालने के लिए एक पेपर टावल पर निकाल लें।

ठंडा करें व एयर टाइट डिब्बे में डाल कर रखें

आवशयकता अनुसार निकाल कर परोसें।