Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

हाट चाकलेट मूस

सामग्री

दूध – ½ कप कोको पाउडर – 2¼ चम्मच पनीर – 1 कप चीनी – 6 चम्मच वनीला एसेंस – 1 चम्मच मैदा – 2 ¼ चम्मच बेकिंग पाउडर – 1 चम्मच ताजा क्रीम – 1 ½ चम्मच डार्क चाकलेट कसी – 2 चम्मच

सजाने के लिए

अखरोट – थोडे से

विधि

क्रीम व चाकलेट छोड कर बाकी सामग्री मिला कर मिक्सी में ब्लेंड कर लें।

बाउल में निकाल कर क्रीम व चाकलेट मिलाएं।

4 बराबर बाउल में डाल लें व माइक्रोवेव में 1 मिनट 40 सेकेंड के लिए बेक करें।

निकाल कर अखरोट से सजा कर परोसें।