Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

खजूर की पोटली

सामग्री

मैदा – 1 कप सूजी – ¼ कप घी – 1/4 कप दूध – 1 कप मावा – 50 ग्राम पिसी चीनी – 2 चम्मच खजूर – ¼ कप इलायची पाउडर – ½ चम्मच चीनी – 1/3 कप केसर – थोडा सा

विधि

मैदा, सूजी, घी मिला कर थोडा-थोडा दूध डाल कर मुलायम आटा गूंथ लें।

 मावा व खजूर को भुन कर चीनी मिला कर ठंडा करें।

केसर व इलायची मिला लें।

तैयार आटे की छोटी लोइ बना कर पूरियों की तरह बेल लें।

पूरी में भरावन भर कर पोटली का आकार दें व गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें।

¼ कप पानी व चीनी डाल कर चाशनी बना लें।

तैयार चाशनी में पोटली डुबाएं व निकाल कर गरम परोसें।