Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मैंगो पाई

सामग्री

पाई के लिए:

मैरी बिस्कुट बारिक कुटे – 8 चम्मच मक्खन पिघला – 4 चम्मच चीनी पिसी – 1 चम्मच भरावन के लिए दूध – 1 लिटर नींबू का रस – 1 चम्मच ताजी क्रीम – 2 चम्मच पिसी चीनी – 3 चम्मच सजाने के लिए आम छोटे टुकडों में कटा – 1 आम का रस – ½ कप

विधि

पाई के लिए

बिस्कूट का चूरा, मक्खन, चीनी को अच्छी तरह मिला कर 200 मिमी. के केक टिन में फैला कर दबा दें।

इसे फ्रीज में सेट होने तक रख दें।

भरावन के लिए

दूध को उबाल कर थोडा सा ठंडा होने दें।

इसमें नींबू का रस डाल कर मिलाएं।

मिलाते ही दूध फट जाएगा। इसे छान लें।

इसमें क्रीम व चीनी मिला कर मिक्सी में चलाएं।

केक पाई के लिए

तैयार पाई के उपर कटे आम के टुकडे सजाएं।

तैयार भरावन को इसके उपर डालें व आधा घंटा फ्रीज में ठंडा करें।

परोसते समय आम का रस डाल कर परोसें।