मोहनथाल

—-—–

सामग्री

बेसन 2 कप चीनी ½ कप पानी 1 कप गाय का घी 1 कप कटे बादाम व पिस्ता ½ कप इलायची पाउडर ½ चम्मच खोया 100 ग्राम

विधि

एक बर्तन में घी गरम करें। गरम होने पर उसमें खोया व बेसन मिलाएं। अब मेवे मिलाएं व सुनहरा होने तक भुनें। दूसरे बर्तन में चाशनी बनाने के लिए पानी व चीनी डाला कर गाढा होने तक पकाएं। एक पलेट को चिकना करें। तैयार चाशनी में बेसन डाल कर मिलाएं व गाढा पेस्ट की तरह होने तक पकाएं। मिश्रण को चिकनाई लगी पलेट में डालें व उपर से इलायची पाउडर बुरक दें। जमने के लिए रख दें। जमने पर बर्फी के आकार में काट कर परोसें।