केसरी चावल

—-—-

सामग्री

बासमती चावल 500 ग्राम बादाम 20 पिस्ता 20 ग्राम काजू 20 ग्राम किशमिश 20 ग्राम खोया 250 ग्राम लवंग 10 केसर ¼ चम्मच इलायची 5-6 केवडा 50 ग्राम चीनी 100 ग्राम घी 100 ग्राम

विधि

भिगे चावल, बादाम, काजू, केसर को 6 गिलास पानी में उबालें। इसमें आधी लवंग व इलायची डाल दें। जब चावल गल जाएं तब आग से उतार लें। एक बर्तन में थोडा घी गरम करें उसमें लवंग व इलायची डाल कर 2 मिनट भुनें। अब उसमें आधे चावल डाल कर चीनी डालें व उपर बाकी चावल डाल दें। बाकी घी डाल दें व हल्की आग पर 25 मिनट पकाएं। अब बचे मेवे व केवडा डाल कर ढक दें। जब पानी सूख जाए तब खोया डाल कर 15 मिनट पकाएं। निकाल कर परोसें।