शाही मटर मशरूम

सामग्री

मटर 100 ग्राम मशरूम 100 ग्राम काजू 20 ग्राम प्याज 1 अदरक 10 ग्राम लहसुन 3-4 कलियां गरम मसाला ½ चम्मच सफेद मिर्च पाउडर ¼ चम्मच इलायची दोनों 2-3 घी आवशयकतानुसार नमक स्वादानुसार क्रीम 2 चम्मच

विधि

मटर और मशरूमको धो लें।

मशरूम को चार टुकडों में काट लें।

प्याज, अदरक, लहसुन व काजू का पेस्ट बना लें।

 धी गरम करें। इलायची का तडका लगाएं।

प्याज, अदरक, लहसुन पेस्ट डाल कर भुनें। मसाले डाल कर मिलाएं।

 मट र व मशरूम डालें। घीमी आग पर पकाएं।

काजू पेस्ट डालें। नमक मिलाकर आवश्यकतानुसार पानी डालें व मिला कर पकाएं।

क्रीम मिला कर उतार लें व गरम परोसें।