Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

लीची की चटपटी चाट

सामग्री

लीची 500 ग्राम काला नमक 1/2 चम्मच सादा नमक 1/4 चम्मच कम तीखी रेड चिली पाउडर या कश्मीरी लाल मिर्च 1 चम्मच शुगर फ्री 1/2 चम्मच शहद 1 चम्मच चाट मसाला 1/2 चम्मच नींबू का रस जरूरत अनुसार हरी धनिया जरूरत अनुसार

विधि

लीची को अच्छी तरह धो लें और फिर उसका छिलका निकाल दें।

छिली हुई लीची को एक बड़े बाउल में निकाल लें।

लीची पर काला नमक, सादा नमक, लाल मिर्च पाउडर और शुगर फ्री डालें।

नींबू का रस डालें और शहद मिलाएँ।

. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएँ और ऊपर से बारीक कटी हरी धनिया छिड़क दें।

चटपटी लीची चाट को सर्विंग बाउल में निकालें और तुरंत परोसें।