Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मीठी रंगीन सौंफ

बच्चे बहुत पसंद करते हैं

सामग्री

सौंफ 1 कप चीनी ½ कप पानी 2 चम्मच खाने वाला रंग लाल, हरा या पीला

विधि

सौंफ को हल्का सा भूनकर अलग रख लें।

पैन में चीनी और पानी डालकर गाढ़ी चाशनी (एक तार की) बनाएं।

इसमें अपनी पसंद का फूड कलर डालें। भुनी हुई सौंफ को चाशनी में डालें और आंच बंद कर दें लगातार तब तक चलाएं जब तक चीनी ठंडी होकर सौंफ पर जम न जाए और दाने अलग-अलग न हो जाएं।