Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

हाजमोला चटनी

सामग्री

गाय का देसी घी 60 ग्राम अमचूर या कच्चे आम का पेस्ट 500 ग्राम कलोंजी 10-15 ग्राम जीरा 10-15 ग्राम सौंफ 10-15 ग्राम गुड की चाशनी 500 ग्राम कच्चे आम की फाँके 50 ग्राम कच्चे आम की गुठली वाला छिलका 5 -6 पंच मेल नमक (सादा,समुंदरी ,काला,लाहोरी,सुलेमानी ) 1/2 चम्मच आवला पाउडर 1 चम्मच काला करोंदा पाउडर 10 ग्राम मेथी पाउडर 5 ग्राम कच्ची हल्दी पाउडर 5 ग्राम छोटी हरड़ पाउडर 10 ग्राम समुंदरझाग 2 ग्राम बड़ी हरड़ पाउडर 10 ग्राम जामुन पाउडर 10 ग्राम अर्जुन की छाल 10 ग्राम बालम खीरा पाउडर 10 ग्राम हरड़ भरेडा पाउडर 10 ग्राम सौंठ पाउडर 10 ग्राम धनिया पाउडर 10 ग्राम गरम मसाला 1 ग्राम अजवाइन 1 ग्राम त्रिफला नमक 20 ग्राम दरदरी पीसी काली मिर्च 10 ग्राम हींग 7-8 ग्राम शहद 50 ग्राम पिस्ता 20 ग्राम चिरोंजी 20 ग्राम काजू 25-30 ग्राम किशमिश 40 ग्राम बादाम साबुत या कटे 50 ग्राम

विधि

माध्यम आग पर कढ़ाई रखे |घी डाल कर पिघलाए |

कलोंजी ,जीरा,सौंफ डाले |

आम का पेस्ट डाल कर मिलाए |

गुड का चाशनी डाल कर मिलाए|

कच्चे आम की फाँके व गुठली वाला छिलका डाले |

1-1 कर सारे मसाले डाल कर मिलाते हुए पकाते रहे |

पकाने मे 2-3 घंटेलगेंगे

उतार कर ठंडा करे

ठंडा होने पर जाम जाएगी

फ्रीज मे रख कर 3-4 महीने प्रयोग करें