काजू पान

—-

सामग्री

काजू 100 ग्राम चीनी 75 ग्राम पिस्ता 25 ग्राम गुलकंद 50 ग्राम बादाम 25 ग्राम खाने वाला एप्पल ग्रीन रंग 1 चुटकी

विधि

काजू को आधा धंटा पानी में भिगो दें। निकाल कर पीस लें। चीनी मिला कर पानी सुखने तक पाकाएं। ठंडा होने पर रंग मिलाएं। बादाम व पिस्ता बारीक काट लें। तैयार मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां बना कर पूडी की तरह बेल लें। बीच से काट कर समोसे की तरह तिकोना मोडें। इसके अंदर कटा बादाम, पिस्ता व गुलकंद रखें और पान की तरह गिलौर बनाएं। काजू पान तैयार है।