Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

टर्किश सलाद आलू मूंग दाल बोंडा के साथ

सलाद व पकोडे का मजा लें एक साथ

सामग्री

सलाद के लिए

अखोरट कटे 4 चम्मच काबुली चना चटपटा 1/2 कप पत्ता गोभी कसी 1/2 कप सफेद तिल भुने 4 चम्मच नमक 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर 2 चुटकी चीनी 2 चम्मच सिरका 1 चम्मच हरा धनिया कटा 2 चम्मच

आलू मोंग दाल बोंडा

उबले व मसले आलू 1/2 कप प्याज कटा 1 हरा मिर्च कटी 2 लहसन कटा 1/2 चम्मच हरा धनिया कटा नमक स्वादानुसार मूंग दाल पानी में भिगी तेल तलने कि लिए

सजाने के लिए

कसा पनीर

विधि

परोसने से 10 मिनट पहले सलाद की सारी सामग्री मिला लें । सलाद तैयार है।

दाल को पानी निकाल कर पीस लें।

री बोंडे की सामग्री को मिला कर छोटे -छोटे गोले बना लें।

तैयार गोलों को दाल के मिश्रण में डुबाकर गरम तेल में सुनहरा होने तक तल कर निकाल लें।

सलाद के उपर बोंडो को रखें । उपर से कसा पनीर डाल कर परोसें।