Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

सीडू

हिमाचल प्रदेश व्यंजन

सामग्री

गर्म पानी – 1/2 कप खमीर – 2 चम्मच चीनी – 1 चम्मच आटा – 2 1/2 कप नमक – स्वादानुसार

भरावन के लिए

हरी मटर उबली – 100 ग्राम मूंगफली भुनी – 50 ग्राम लहसन कलियां – 5-6 हरी मिर्च – 3-4 अदरक – 1 इंच पनीर – 100 ग्राम अखरोट – 100 ग्राम

विधि

गरम पानी, खमीर ,नमक व चीनी मिला कर 15 मिनट के लिए रख दें। आटे में खमीर का मिश्रण डाल कर गूंथे। 4 घंटे के लिए रख दें।

भरावन की सामग्री को नमक मिला कर पीस लें।

तैयार आटे को 4 भाग में बांट लें। 1 भाग की गोल मोटी रोटी बेलें।

रोटी के आधे भाग पर 2 चम्मच मिश्रण फैलाएं । बचे भाग को उसके उपर पलट कर व दबा कर बंद कर दें।

बाकी को भी इसी तरह तैयार कर लें।

15 मिनट भाप में पकाएं।

गरम-गरम सीडू को छोटे टुकडों में काट कर चटनी के साथ परोसें।