Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मटर कचोरी

सर्दियों की स्पेश्लीटी

सामग्री

भरावन

हरी मटर उबली व मसली 100 ग्राम हरी मिर्च का पेस्ट 3-4 काली मिर्च 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर 1 चम्मच धनिया पाउडर 1 चम्मच नमक स्वादानुसार

कवर

मैदा 100 ग्राम नमक थोडा सा बेकिंग पाउडर 1 चुटकी घी 2 बडे चम्मच

अन्य

तेल तलने के लिए

विधि

मैदा,नमक व बेकिंग पाउडर मिला कर छान लें। घी व आवश्यकतानुसार पानी मिला कर गूंथ लें।

बाउल में मटर,व सारे मसाले डाल कर मिला लें।

तैयार आटे से मोटी लोई लेकर बेलें। मटर वाला मिश्रण भर कर अच्छी तरह से बंद करें व हल्का सा दबा दें।

गरम तेल में सुनहरा होने तक तल कर निकाल लें। हरी चटनी के साथ परोसें।